सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए रिफंड पोर्टल की होगी शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Businessstandard
सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में 'सहारा रिफंड पोर्टल' आज लॉन्च करेंगे। सुबह 11 बजे अटल ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरुआत होगी। इसके जरिए सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस दिए जाएंगे जिनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है। सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं।
