x

इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में 4 सालों में हुआ 8 गुना तक इजाफा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

देश में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की संख्या 2018 से 2022 तक 8 गुना तक बढ़ गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 2022 में 10.24 लाख EV पंजीकृत हुए, जो 2018 में 1.30 लाख थे। 2021 की तुलना में 2022 में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों में करीब 3 गुना बढ़त दर्ज हुई। इस साल में भले ही 4 महीने बाकी हैं, लेकिन अब तक 2.5 गुना की वृद्धि के साथ यह संख्या 8.47 लाख तक पहुंच गई है।