रिलायंस ने करीब 620 करोड़ रुपये में खरीदी Netmeds की हिस्सेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के जरिए रिलायंस ने चेन्नई स्थित Vitalic Health प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी करीब 620 करोड़ रुपये में खरीदी। रिलायंस रिटेल ने Vitalic Health Pvt. Ltd की इक्विटी शेयर कैपिटल में 60 फीसदी होल्डिंग के साथ-साथ इसकी सहायक कंपनी Tresara, Netmeds और Dadha Pharma की 100 फीसदी डायरेक्ट इक्विटी ऑनरशिप खरीदी। RRVL की निदेशक ईशा अंबानी ने जानकारी दी।
