रिलायंस कैपिटल कर्ज देने के कारोबार से बाहर निकलेगी: अनिल अंबानी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कई गम्भीर आर्थिक समस्याओं जैसे फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में संकट, ऑडिटर और रेटिंग एजेंसियों की तर्कहीन कार्रवाईयों और मौजूदा मंदी की वजह से नुकसान झेल रही कम्पनी 'रिलायंस कैपिटल' को अनिल अंबानी ने कर्ज देने के कारोबार से बाहर निकलने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद कम्पनी का शेयर 14% लुढ़क गया। बता दें कि वर्तमान में इस कम्पनी में लगभग 18 हजार कर्मचारी काम करतें हैं।
