अनिल अंबानी के इस्तीफे को RCOM के कर्जदाताओं ने किया नामंजूर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को RCOM ने BSE को जानकारी देते हुए बताया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के कर्जदाताओं ने अनिल अंबानी और चार अन्य निदेशकों के इस्तीफे 20 नवंबर को हुई बैठक में नामंजूर कर दिए हैं और कहा कि दिवालिया प्रक्रिया में रेजोल्यूशन प्रोफेशनल का सहयोग करें. कंपनी ने कहा कि निदेशकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं और उन्हें कंपनी के निदेशक के नाते दायित्वों व जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा.
