9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी RIL
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Reliance Industries का मार्केट कैप आज 9.5 लाख करोड़ से भी ऊपर पहुंचा। रिलायंस इतना वैल्यूएशन हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी। रिलायंस 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी। उतने वैल्यूएशन का रिकॉर्ड भी अभी रिलायंस के ही नाम है। मार्केट कैप में दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस की वैल्यू 7.91 लाख करोड़ है। Reliance Industries के शेयर में आज 3% तेजी आई। इसलिए उसका मार्केट कैप तेजी से बढ़ा।
