रिलायंस इंडस्ट्रीज को Q1 में हुआ 10,104 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, जियो का मुनाफा 45.6% बढ़ा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी पहली तिमाही का नतीजा घोषित किया. RIL को अप्रैल-जून तिमाही में 10,104 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की जून तिमाही के प्रॉफिट से 6.8% अधिक है. उस वक्त 9,459 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर रिकॉर्ड 1,72,956 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की जून तिमाही के रेवेन्यू से 21.25% ज्यादा है. रिलायंस जियो का मुनाफा 45.6% बढ़कर 891 करोड़ रुपए हो गया है.
