x

सेंसहॉक में हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, इतनी रकम में होगी डील

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सेंसहॉक के साथ एक समझौता करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार उसने 3.2 करोड़ डॉलर में सेंसहॉक के 79.4% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। यह खरीदारी दो चरणों में पूरी की जाएगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी दिखने को मिली है।