रिलायंस जियो को 72% बढ़त के साथ 2,331 करोड़ का मुनाफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च तिमाही में 2,331 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जियो के सलाना मुनाफे में 177.5% की बढ़ोत्तरी हुई। इसके अलावा जियो का सब्सक्राइबर बेस 26.30% बढ़कर 38.75 करोड़ हो गया है, जबकि एवरेज रेवेन्यू पर यूजर भी बढ़कर 130.60 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा जियो के प्रति ग्राहक की डेटा खपत दिसंबर तिमाही में 11.1 जीबी से बढ़कर मार्च तिमाही में 11.3 जीबी रही।
