बिल गेट्स, मुकेश अंबानी समेत कई कारोबारी इस अमेरिकी ऊर्जा भंडारण फर्म में करेंगे बड़ा निवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित एक ऊर्जा भंडारण कंपनी अंबरी इंक में 4.23 करोड़ शेयर हासिल करने के लिए पांच करोड़ डॉलर के निवेश की हाल ही में घोषणा की। रणनीतिक निवेशक पॉलसन एंड कंपनी इंक और बिल गेट्स समेत कुछ अन्य निवेशकों के साथ अंबरी इंक में 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।
