Reliance की सोलर इकाई इस दिग्गज कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी, सीसीआई ने दी मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial express
मार्केट पूंजी के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सोलर इकाई को दिग्गज रिन्यूएबल कंपनी में अधिग्रहण की प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल गई है। रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड को कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से बुधवार को स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। इसे लेकर नियामक द्वारा किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है।
