यस बैंक खाताधारकों को राहत, अब दूसरे बैंक के एटीएम से भी निकाल सकेंगे पैसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। यस बैंक के ग्राहक अब तक बैंक के एटीएम से ही 50,000 रुपये निकाल सकते थे, लेकिन अब RBI ने राहत देते हुए ग्राहकों को किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने की इजाजत दी। हालांकि ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से केवल 50,000 रुपये ही निकाल सकेंगे। RBI ने शुक्रवार शाम 6 बजे बैंक पर पाबंदियां लगाईं थीं।
