आज तपोवन सुरंग में मलबे से 2 शव मिले, मृतकों की संख्या हुई 53
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड में आई त्रासदी में अब तक मिले कुल 53 शवों में से 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया गया। तपोवन सुरंग तथा रैणी क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। आपदा में 206 लोग लापता हुए। अभी भी 151 लापता हैं। सुरंग के अंदर आज भी मलबा हटाया जा रहा है। आज सुरंंग से 2 और शव बरामद हुए। अब सुरंग से आठ शव निकाले गए।
