x

फरवरी में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Satlok Express

देश में फरवरी महीने में रिटेल महंगाई घटकर 6.44% पर आ गई है। जनवरी 2023 में यह तीन महीनों के उच्च स्तर 6.52% और दिसंबर 2022 में 5.72% पर रही थी। तीन महीने पहले नवंबर 2022 में रिटेल महंगाई 5.88% थी। पिछले साल फरवरी 2022 में यह 6.07% रही थी। दाल-चावल और सब्जियों की कीमतों में थोड़ी कमी आई, जिसके चलते महंगाई दर में मामूली गिरावट देखने को मिली है।