देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में फरवरी 2023 के दौरान दहाई अंक में वृद्धि दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pynr
फरवरी 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16% बढ़कर 17,75,424 इकाई पहुंची। हालांकि, बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 8% कम है। फरवरी, 2022 में खुदरा बाजार में 15,31,196 वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 2,87,182 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा फरवरी, 2022 में बिके 11,04,309 यात्री वाहनों से 11% ज्यादा है।
