x

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 8 करोड़ लाख रूपये के मार्केट कैप के साथ बनी नंबर वन

Kapil Chauhan

News Editor

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया कीर्तिमान बनाया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री का कुल बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रु.को पार कर गया है। इस आंकड़े को पार करने वाली ये देश की पहली कंपनी है। आजतक देश में किसी भी कंपनी का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रु. तक नहीं गया है। कंपनी के शेयर ने जैसे ही 1262 रु. की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ वैसे ही कंपनी का बाजार मूल्य बढ़कर 8 लाख करोड़ रु. को पार कर गया।