x

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का आज हो गया रोका

Shortpedia

Content Team

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना रिश्ता आखिर पब्लिक कर दिया है। मुंबई में प्रियंका के घर हुए दोनों के रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका और निक का शनिवार सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था। रोके के बाद शाम को सगाई की खास पार्टी रखी जाएगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त भी उनके रोके में शामिल हुए। रोके के लिए प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था।