लंदन जा रही राणा की बेटी रोशनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर रोकी गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके अलावा कपूर परिवार के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी हुआ। जिसके तहत लंदन जा रही उनकी बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर ही रोका गया। ईडी राणा कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों द्वारा चलाई जा रही कंपनी को मिली 600 करोड़ की कथित घूस की जांच कर रही है।
