रूपये में गिरावट से ना हो परेशान - सुभाष चंद्र गर्ग
Kapil Chauhan
News Editor
डॉलर के मुकाबले रूपये के गिरते स्वरूप को लेकर आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि- डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। रूपये में होने वाली गिरावट बाहरी देशों से प्रभावित है। तुर्की के आर्थिक संकट के चलते ही वैश्विक स्तर पर डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कई हफ्तों से रूपये में गिरावट जारी है, जिसके चलते आज रूपये अब तक के सबसे निचले स्तर 70 रूपये पर पहुंच गया।
