सेंसेक्स: रुपया पहली बार पहुंचा 70 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
भारतीय मुद्रा में गिरावट लगातार जारी है। जिसके चलते एक डॉलर की कीमत मंगलवार को 70.09 रुपए हो गई। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत 69.78 पर हुई। लेकिन, कुछ ही देर में गिरावट के चलते ये पहली बार 70 के पार चला गया। इससे पहले रुपया सोमवार को 69.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। तुर्की के आर्थिक संकट के चलते दूसरे देशों के वित्तीय हालात पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस आशंका से लगातार दूसरे दिन रुपए में तेज गिरावट दर्ज की गई।
