रूस ने किया कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' के पहले बैच का उत्पादन- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में बड़ी तेजी से फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए तैयार की गई अपनी वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' (Sputnik V) के पहले बैच का उत्पादन कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्पादन शुरू होने के दो दिन बाद शनिवार को अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक नई उम्मीद है।