अगले साल 8.6% सैलरी बढ़ा सकती हैं कंपनियां, आईटी सेक्टर में इससे ज्यादा हो सकता है सैलरी में इजाफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेलॉय के सर्वे के मुताबिक, साल 2022 में औसतन 8.6% वेतन वृद्धि हो सकती है। आईटी सेक्टर में सर्वाधिक वेतन वृद्धि देने की योजना के साथ दोहरे अंकों में वेतन वृद्धि हो सकती है। खुदरा, हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट्स, बुनियादी ढांचा और रियल एस्टेट कंपनियां कम वेतन वृद्धि कर सकती हैं। इसके अलावा बता दें कि नौकरियों के कुल विज्ञापन डाले जाने की संख्या में अगस्त, 2020 के मुकाबले 14% सुधार हुआ।
