सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी A-9, आप भी जाने क्या है कीमत?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: YouTube
सैमसंग दुनिया की एक ऐसी कंपनी है जो मोबाइल के बाजार में हमेशा ही हलचल पैदा रखती है. आज सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A9 को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत कंपनी ने 599 यूरो यानी 51,300 रुपये रखी है. यह मोबाइल के बाजार में एकमात्र ऐसा फोन है जिसमें सैमसंग ने 4 रियर कैमरा लगाए हैं. इसी के साथ इस फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट के जरिए फोन को खोलने की सुविधा भी दी गई है. साथ ही इसकी बैटरी 3800 MAh की है.