बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर बने सत्या नडेला, भारतीय मूल के 2 अन्य सीईओ भी लिस्ट में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 लिस्ट में टॉप पर रहे। सूची में दुनिया के 20 ऐसे सीईओ हैं, जिन्होंने मुश्किल लक्ष्यों को साधा, असंभव मौकों को भुनाया और क्रिएटिव तरीके से समाधान तलाशे। फॉर्च्यून द्वारा हालिया जारी इस लिस्ट में भारतीय मूल के अजय बंगा और जयश्री उलाल भी हैं। मास्टरकार्ड के सीईओ बंगा 8वें और अरिस्ता की हेड उलाल 18वें नंबर पर हैं।
