जियो में इन्वेस्ट होगा सऊदी अरब सरकार का 11,367 करोड़ रुपये का फंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस में इन्वेस्टमेंट की होड़ मची। दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावी सॉवरेन फंड में से एक सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड अब जियो में 2.32% हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके लिए वो 11,367 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगा। पिछले 2 महीनों में विदेशी कंपनियां जियो में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा इन्वेस्ट कर चुकी हैं। जियो में कुल निवेश करीब 1,15,693.95 करोड़ रुपये का हुआ।
