माल्या ने अपनी ओर से लोन सेटलमेंट के प्रति कोई मंजूरी नहीं दी - SBI चेयरमैन रजनीश कुमार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: www.jagran.com
ब्रिटेन कोर्ट द्वारा भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूर कर दिया है. वहीं एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि अभी तक माल्या ने अपनी ओर से लोन सेटलमेंट के प्रति कोई मंजूरी नहीं दी है. लेकिन उन्हें समझना होगा कि आप डिफॉल्ट करके देश से भाग नहीं सकते हैं. बता दें कि माल्या को अभी भी SBI का 16 सौ करोड़ रुपये चुकाना है. वहीं माल्या के प्रत्यर्पण से 9 हजार करोड़ के लोन की रिकवरी भी तेज हो जाएगी.
