एसबीआई ने 1295 ब्रांचों में किया बड़ा बदलाव
Shortpedia
Content Team
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लगातार अपने ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए नए नए बदलाव करता रहता है. लेकिन इस बार एसबीआई ने जो बदलाव किया है उसकी जानकारी यदि आपको नही हुई तो आपकी ट्रांसेक्शन भी रद्द हो सकती है. एसबीआई ने पूरे देश में अपनी लगभग 1295 ब्रांचों का नाम और IFSC कोड में बदलाव किया है. ये बदलाव बैंक ने अन्य बैंकों और महिला बैंक के एसबीआई में विलय होने की वजह से किया है. इस बदलाव की सूची बैंक ने जारी कर दी है.