जेट एयरवेज ने मांगी इमर्जेंसी फंडिंग, SBI ने रख दी शर्तें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: fox news
किंगफिशर एयरलाइन की कर्ज ना लौटने की गलती अब जेट एयरवेज को भुगतनी पड़ रही है. इन दिनों वित्तीय संकट का सामना कर रही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज ने SBI से इमर्जेंसी फंडिंग की मदद मांगी की है. लेकिन एसबीआई ने उससे पहले अधिक से अधिक कोलैटरल, भविष्य की योजनाएं और कैश फ्लो की स्थिति की जानकारी मांगी है. बैंक सूत्रों का कहना है, बैंक अपनी रकम सुरक्षित रखना चाहता है, इसलिए कर्ज देना एक्सक्लूसिव गारंटी और कैश फ्लो पर ही निर्भर करता है.