x

SBI को पहली तिमाही में हुआ 2,312 करोड़ रुपये का मुनाफा

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक 'भारतीय स्टेट बैंक' (SBI) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,312.02 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ हुआ है। बैंक की आय बढ़ने और फंसे कर्ज की राशि में कमी आने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इसी के साथ बैंक की एकल आय बढ़कर 70,653.23 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 4,875.85 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।