SC में याचिका खारिज, केंद्र सरकार से अनिल अंबानी को मिलेंगे 104 करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
SC ने आज केंद्र सरकार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस को 104 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश दिया। जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता वाली दो जजों की बेंच ने केंद्र की याचिका खारिज की। याचिका पैसा वापस करने के आदेश के खिलाफ थी, जिसे एक ट्रिब्यूनल ने सुनाया था। जबकि 104 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम की बैंक गारंटी का बकाया है, जो केंद्र रिलायंस कम्युनिकेशन्स को देता।
