लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स के 12 शेयरों में उछाल, निफ्टी में गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स 97.34 अंक की गिरावट के साथ 62,771 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में उछाल दिख रहा है। निफ्टी 25.50 अंक फिसलकर 18,670 के स्तर पर है। निफ्टी के 50 में से 20 शेयरों में तेजी दिख रही है। वहीं, शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला कारोबार देखा गया था।
