सेंसेक्स 124 तो निफ्टी 42 अंक बढ़कर खुला, आईटी सेक्टर में गिरावट दिखी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 124.61 अंक ऊपर 38881.24 के स्तर पर, निफ्टी 42.45 अंक बढ़कर 11482.50 के स्तर पर खुला। ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, यूपीएल, डॉक्टर रेड्डी और कोटक बैंक हरे निशान पर खुले। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और श्री सीमेंट लाल निशान पर खुले। आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें रियल्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
