सेंसेक्स 1238.43 अंक नीचे गिरा, 8,607.25 के स्तर पर निफ्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के चलते आज भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 1238.43 अंक नीचे गिरकर 29,340.66 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी भी 359.80 अंक नीचे गिरकर 8,607.25 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी के 50 में से 40, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट दिखी। आज सेंसेक्स 196.10 अंक चढ़कर 30,625.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 92.20 अंक चढ़कर 9,059.25 के स्तर पर खुला था।
