सेंसेक्स 393.86 अंक नीचे तो निफ्टी 109.96 अंकों की गिरावट के साथ खुला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 393.86 अंक नीचे 38220.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 109.96 अंकों की गिरावट के साथ 11299.30 के स्तर पर खुला। इस बीच आज जी लिमिटेड, टाटा स्टील, गेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस, बजाज ऑटो, विप्रो, सिप्ला और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी, हिंडाल्को, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
