आज सेंसेक्स 250 अंक तक टूटा, निफ्टी भी 18,600 से नीचे खिसका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 250 अंकों तक टूट गया। जबकि निफ्टी भी 18,600 से नीचे खिसक गया। दूसरी तरफ, शेयर बाजार में जारी तेजी चलते भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर दुनिया का 'पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट' बन गया है। बीते शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 3.3 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस दौरान फ्रांस छठे नंबर पर पहुंचा।
