रिकॉर्ड ऑल-टाईम हाई-लेवल पर सेंसेक्स-निफ्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर सुलझता देख आज भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी ऑल-टाईम हाई-लेवल पर पहुंचे। आज सेंसेक्स ने 41,233 अंकों के रिकॉर्ड स्तर के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की। वहीं निफ्टी ने भी रिकॉर्ड 12,135.35 अंकों के स्तर को पार किया। इससे पहले कल भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। कल सेंसक्स 71 अंक गिरकर 40,939 पर और निफ्टी 33 अंक लुढ़ककर 12,054 अंक पर बंद हुआ था।
