सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर; लेकिन रुपया कमजोर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय शेयर बाजार में मजबूती कायम है। आज सेंक्सेस और निफ्टी रिकॉर्ड हाई-लेवल पर खुले। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 121 अंकों की बढ़त के साथ 42067.14 पर और निफ्टी 23.40 अंकों की बढ़त के साथ 12375.80 पर कारोबार कर रहा था। रुपये की शुरुआत कमजोर रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की कमजोरी के साथ 71.10 के स्तर पर खुला। कल रुपया 71.08 के स्तर पर बंद हुआ।
