सेंसेक्स 41,020 के रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी भी पहली बार 12100 पर बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 199.31 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 63 प्वाइंट ऊपर 12,100.70 पर हुई। दोनों इंडेक्स के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 254.46 अंक चढ़कर 41,075.76 का उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी 77 प्वाइंट चढ़कर 12,114.90 तक पहुंचा था। दोनों इंडेक्स ने बीच में बढ़त गंवाई थी, लेकिन आखिरी घंटे में खरीदारी बढ़ी।
