सेंसेक्स 162 अंक बढ़कर खुला, रुपये में दिखी मजबूती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स करीब 162.25 अंक बढ़कर 38,785.95 अंक पर खुला। निफ्टी 49.85 अंक बढ़कर 11352.15 अंक पर खुला। 240 शेयर तेजी के साथ तो 83 शेयर गिरावट के साथ खुले। 21 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 73.10 रुपये के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपया 57 पैसे कमजोर होकर 73.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
