x

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 16,672 के पार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और सेंसेक्स ने पहली बार 56 हजार के स्तर को छू लिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 233.74 अंक ऊपर 56,026.01 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.60 अंक ऊपर 16,672.20 के स्तर पर खुला। 1,092 शेयरों में तेजी आई, 699 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।