सेंसेक्स 1,148 अंक गिरकर खुला, निफ्टी में भी जबर्दस्त गिरावट दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
आज सेंसेक्स 1,148 अंक गिरकर 57,005 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 328 अंक टूटकर 17,046 के स्तर पर खुला। बता दें शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और लाल निशान पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स अंत में 733 अंकों की गिरावट लेते हुए 58,152 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी 231 अंक टूटकर 17,375 के स्तर पर बंद हुआ था।
