42 हजारी हुआ सेंसेक्स, अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार ने आज रिकॉर्ड शुरुआत की। आज सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 42009.94 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी 12377.80 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बढ़त देखी गई। बता दें कल सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 41872 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 19 प्वाइंट नीचे 12343 के स्तर पर बंद हुआ था।
