सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल, निफ्टी भी 150 प्वाइंट चढ़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 41,318.18 पर पहुंचा। निफ्टी भी 150 अंक बढ़कर 12,177 के उच्च स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 29 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में उछाल दिखा। जेएसडब्ल्यू स्टील में 4%, एसबीआई, इंडसइंड बैंक में 2%, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक में 1.8%, एक्सिस बैंक में 1.5%, RIL में 1.4% की तेजी दिखी। NSE पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त दिखी।
