नए साल पर शेयर बाजार गुलजार, 150 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नए साल पर आज शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुई। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 41,403.17 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34 अंक चढ़कर 12,202.15 पर खुला। L&T, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस आदि हरे निशान पर खुले। करीब 544 शेयरों में तेजी और 145 शेयरों में गिरावट देखी गई। आरबीएल बैंक ने तरजीही आवंटन से 675.80 करोड़ रुपये हासिल कर लिए हैं।
