सेंसेक्स 75 अंक फिसला, निफ्टी 19,450 के करीब
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/08/17/1692252092.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: money control
आज भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 75 अंकों की गिरावट की, जबकि निफ्टी ने 19,450 के करीब कारोबार किया। धीरे-धीरे बाजार में बिकवाली बढ़ी, सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 65,344.53 पर 194.89 यानी 0.30% अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 19,403.65 पर 61.35 यानी 0.32% अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।