कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 59 हजार का स्तर, बनाया रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 59 हजार का स्तर छुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,042.77 और निफ्टी 17,597.85 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले थे।
