सेंसेक्स 917 अंक तो निफ्टी 271 अंकों की बढ़त के साथ बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 917.07 अंकों की बढ़त के साथ 40,789.38 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,818.94 तक पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 271.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,979.65 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 11,986.15 का स्तर छुआ। गौरतलब है कि कल सेंसेक्स 137 और निफ्टी 46 अंकों के फायदे में रहा।
