x

सेशल्ज ने भारत को दिया करारा झटका, रद्द की ये बड़ी डील

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter/PMO

कल ब्रिटेन द्वारा भारत को आसान वीजा नियमों की सूची से बाहर करने के बाद अब सेशल्ज ने भी भारत के साथ ये बड़ी डील रद्द कर दी है. इससे भारत के कूटनीतिक प्रयासों को झटका लगा है. सेशल्ज ने भारत के साथ असम्पशंन आइलैंड पर नौसेना अड्डा बनाने के करार को खत्म कर दिया है. ये अहम फैसला सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फोरे के 25 जून को भारत आने से पहले लिया गया है. वही डैनी ने भी कहा है कि वह भारत दौरे पर नौसेना अड्डे से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नही करेंगे.