भूषण स्टील के एमडी नीरज सिंघल की हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pixabay
80 एसोसिएट कंपनियों का इस्तेमाल कर विभिन्न बैंकों से करीब 2000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में SFIO की एक टीम ने भूषण स्टील लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर और एमडी नीरज सिंघल को गिरफ्तार किया है। नीरज सिंघल को कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 447 के तहत गिरफ्तार करके14 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नीरज के दोषी पाये जाने पर कम से कम 6 महिने और अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। साथ ही नीरज पर जुर्माना भी लग सकता है।
