गिरावट पर खुला बाजार, निफ्टी 13,000 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 76.33 अंक नीचे 44,579.11 पर खुला। निफ्टी 18.30 अंकों की गिरावट के साथ 13,090.70 पर खुला। यूपीएल, टाटा मोटर्स, गेल एनटीपीसी और विप्रो की शुरुआत तेजी पर हुई। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले। फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
